Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के विधान भवन पहुंचे कानपुर के 22 रोटेरियंस:अध्यक्ष सतीश महाना बने गाइड; डिजिटल गैलरी में किया यूपी के शहरों का वर्चुअल भ्रमण

    4 hours ago

    1

    0

    रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के 22 सदस्यों ने गुरुवार को लखनऊ स्थित विधान भवन का भ्रमण किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने खुद सदस्यों को सदन की कार्यवाही और इसके गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सदस्यों ने न केवल विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि वहां मौजूद डिजिटल गैलरी और लाइब्रेरी के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों का वर्चुअल भ्रमण भी किया। अब सदन में डिग्रीधारियों की संख्या बढ़ी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि विधान भवन का भ्रमण लोगों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करता है। उन्होंने सदन की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए बताया कि वर्तमान में विधानसभा के स्वरूप में काफी बदलाव आया है। अब सदन में उच्च शिक्षित प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजमेंट प्रोफेशनल और विधि (लॉ) की डिग्री रखने वाले विधायक शामिल हैं, जो प्रदेश के विकास में अपनी विशेषज्ञता का लाभ दे रहे हैं। पूरी तरह डिजिटल हुई विधानसभा की कार्यवाही सतीश महाना ने सदस्यों को बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा को अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। कार्यवाही के संचालन से लेकर सदन की अन्य व्यवस्थाओं में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। सदस्यों ने डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया, जहां प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा सदस्यों ने विधानसभा के समृद्ध पुस्तकालय और विभिन्न कार्यालयों को भी देखा। वर्चुअल टूर के जरिए देखा उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने विधानसभा में स्थापित डिजिटल माध्यमों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग नगरों का वर्चुअल भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सदन की कार्यवाही कैसे संचालित होती है, प्रश्नकाल और अन्य विधायी प्रक्रियाएं किस तरह पूरी की जाती हैं, इसका व्यावहारिक अनुभव मिला। सदस्यों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत को करीब से जानने का मौका मिला। कानपुर के ये सदस्य रहे भ्रमण दल में शामिल विधान भवन पहुंचने वाले दल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी और रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ सचिव संजय मेहरोत्रा, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. पंकज गुलाटी, गुल नवाज लारी, संजय गुप्ता, डॉ. शशि सेठ, डॉ. सोनिया दमेले, प्रियंका द्विवेदी, अर्जुन टंडन, आलोक पांडेय, श्री राम गुप्ता, ऋषभ ओमर, अमित कपूर, गगन सेठ और विशाल सरावगी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ सदन के भीतर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण:ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्रशासन ने शुरू की पहल
    Next Article
    चुटकी भंडार कॉलेज भवन पर हाईकोर्ट का सवाल:पूछा- क्या मरम्मत से बच्चों के लिए सुरक्षित होगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment