Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पास निजी यूनिवर्सिटी में वर्चस्व की जंग:सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीटा, दो गंभीर घायल

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से सटे रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस घटना में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। यह घटना माती थाना क्षेत्र के देवा रोड पर हुई। बाराबंकी जिले के छात्र शशांक उपाध्याय और उनके दोस्त वरुण पांडेय कॉलेज से लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि 15 से 20 सीनियर छात्रों ने अचानक उन पर हमला किया और बेरहमी से पिटाई की। हमले में दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने शशांक को अधमरा समझकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। वरुण के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं, जिसके लिए डॉक्टरों को 14 टांके लगाने पड़े। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोनों घायल छात्रों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित शशांक उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्र जूनियर्स पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। उनका कहना है कि यह हमला भी इसी प्रताड़ना का हिस्सा है। शशांक ने शिवम पाल, राधे कृष्णा पांडेय, ओम सिंह राजपूत, मोहम्मद युसूफ शेख सहित कई अन्य छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माती थाने के इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि घायल छात्रों का इलाज चल रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती का एग्जाम शुरू:24 सेंटर पर तीन दिन तक चलेगा एग्जाम, बेल्ट, कलावा और कुंडल बाहर निकलवाए
    Next Article
    बाबरी गैंगवार में पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा:मौके से एक भी खोखा नहीं मिला, कार्रवाई पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment