Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबरी गैंगवार में पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा:मौके से एक भी खोखा नहीं मिला, कार्रवाई पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के बाबरी थाना क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में छह नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपनी शिकायत में दोनों गुटों द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को एक भी जिंदा कारतूस या खाली खोखा बरामद नहीं हुआ है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। गैंगवार में घायल हुए एक युवक को हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज दो मुकदमों में वांछित बताया जा रहा है। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 2 बजे बाबरी कस्बे में हुई थी। बताया जा रहा है कि युवकों के दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की थी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में सामने पाया कि थाना भवन के रहने वाले गौरव और थानां भवन गांव के रहने वाले राघव उप लाला पुत्र शिव कुमार के बीच बीती ईद के दौरान झगड़ा हुआ था।जिसको लेकर दोनों गुटों में एक दूसरे से बदला लेने ओर सबक सिखाने की होड़ लगी थी। जिसके चलते गुरुवार रात्रि के समय गौरव को फोन कर बुलाया गया । जहां गौरव अपने साथी सावेज और परवेज के साथ बाइक से जाने लगा तो उनके रास्ते में राघव उर्फ लाला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीछा करना शुरू कर दिया। गौरव अपने साथियों के साथ अपनी जान को खतरा देखते हुए बाबरी कस्बे की तरफ फरार होने लगा। जहां आरोपियों ने उसका पीछा किया और कस्बा बाबरी में गिरकर उसके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की माने तो दोनों दोनों तरफ से कहीं राउंड गोलियां चली हैं जिसमें एक व्यक्ति गौरव पुत्र ऋषि पाल निवासी थाना भवन घायल हुआ है आरोपी और घायल गौरव की तरफ से कोई तहरीर ना आने के चलते स्थानीय कस्बा इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार की तरफ से पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन जहां पुलिस अपनी तहरीर में दोनों तरफ से गोलीबारी होने की बात कह रही है जबकि मौके से पुलिस की तहरीर अनुसार एक भी खोखा मोके से पुलिस बरामद नहीं कर पाई।वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में घायल युवक गौरव हरियाणा राज्य में लिखे दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा लिखकर अब अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिए हैं हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के पास निजी यूनिवर्सिटी में वर्चस्व की जंग:सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीटा, दो गंभीर घायल
    Next Article
    पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल:प्रतापगढ़ में दोनों पैरों में लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment