Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के कसमंडी में भारी पुलिस बल तैनात:विवादित स्थल पर हिंदूवादी नेता पहुंचे, आरती उतारी; बोले- मौलाना यहां से क्यों भागा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कसमंडी कलां गांव में मस्जिद का विवाद गहराता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से विवादित स्थल के पास तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कुछ हिंदूवादी नेता वहां पर पूजा की थाली लेकर पहुंच गए। स्थल के पास तैनात पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक दिया तो वे जमीन पर ही बैठ गए। वहीं से स्थल की तरफ मुंह करके आरती उतारी। ये लोग अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी थे। इनका कहना था कि गांव में यह स्थल कोई मस्जिद नहीं, बल्कि हिंदू नेता कंसा पासी का किला है। यहां पर अवैध गतिविधियां करने वाला मौलाना आखिर अब क्यों भाग गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा- लोगों के विरोध के बाद मौलाना जमील अहमद उर्फ जॉनी क्यों भाग गया? 2 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला समझिए- मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कसमंडी कला गांव में एक किला जैसा पुराना ढांचा है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां करीब 4 साल पहले जमील अहमद उर्फ जॉनी नाम का मौलाना आया। उसने ढांचे के बगल में ही मस्जिद बना ली। मदरसा चलाने लगा, जिसने किला वाले ढांचे का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया। किला वाले ढांचे को लोग ऐतिहासिक कंसा पासी का किला बता रहे हैं। कंसा पासी के नाम पर ही गांव का नाम कसमंडी पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, मौलाना की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो पासी समाज के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। उसके बाद मौलाना यहां से 21 मई को फरार हो गया। ‘मौलाना को ढूंढ़कर लाया जाए, उसकी धुलाई हो’ सूरवीर, पराक्रमी महाराजा कंसा पासी का किला है। इसमें कुछ चरमपंथी मौलाना लोगों ने कब्र बनाकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। पासी समाज के सम्मान में, हिंदू महासभा है मैदान में। हमारी 2 मांगें प्रमुख हैं। पहली मांग- उस मौलाना, उसके सहयोगियों को ढूंढ़कर सबके सामने लाया जाए। उसे वाशिंग मशीन में धुला जाए। दूसरी मांग- इसे मुक्त कराकर शिव मंदिर को पासी समाज को सौंपा जाए। सारा हिंदू पासी समाज के साथ है। हिंदूवादी नेताओं का जुटान शुरू हो गया विवाद की सूचना जैसे-जैसे फैल रही है, गांव में हिंदूवादी नेताओं का जुटान भी शुरू हो गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के बाद किसी संगठन से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। गौरव गोस्वामी नाम का एक युवक अपने एक साथियों के साथ पहुंचा। यहां हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें बाहर पढ़ने की अनुमति दी। बाहर हनुमान चालीसा पाठ कर गौरव अपने साथियों के साथ लौट गए। 21 मई से शुरू हुआ विवाद पुलिस की मौजूदगी में हुई जुमे की नमाज गांव में विवाद 21 मई से शुरू हुआ था। लाखन आर्मी के अध्यक्ष सूरज पासी ने कुछ समर्थकों को लेकर स्थल के पास प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कंसा पासी किला के अंदर देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इस पर कब्जा किया जा रहा है। उसके बाद अगले ही दिन शुक्रवार था। प्रदर्शन को देखते हुए जुमे की नमाज से पहले गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जुमे की नमाज अदा की गई। अगले दिन 23 मई शनिवार को सुहेलदेव आर्मी के लोग पहुंचे और विवादित स्थल के पास सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान आर्मी के चीफ योगेश पासी से पुलिस की कहासुनी भी हुई। वह नहीं माने और कार्यकर्ताओं के साथ सुंदरकांड का पाठ वहीं पर खड़े-खड़े पूरा किया। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मलिहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विवादित भूमि की गहन जांच कराने, एक राजस्व टीम गठित करने और मामले में पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर योगेश पासी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले का समाधान नहीं हुआ, तो उनका संगठन आगे भी आंदोलन करेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ‘ढाई करोड़ की कार वाले गमले चुरा ले गए’ : लखनऊ में योगी बोले- मैंने CCTV देखा, मन हुआ कि फोटो चौराहे पर लगवाऊं हम गमला लगाते हैं, तो कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है। जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में नया गमला ले सकते हो। ये चोरी का नया मॉडल है। अब हर जगह सीसीटीवी लगे हैं, हम उससे देखते रहते हैं। पता लगता है कि ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुरा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 40°C:तेज धूप निकली, लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे, सावधानी बरतने की अपील
    Next Article
    दरियापुर बिजली उपकेंद्र पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू नहीं:विद्युत कार्यखंड की लापरवाही से जनता को झेलनी पड़ रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment