Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए ‘कूल डाइट’:गोरिल्ला को दिया गया तरबूज, भालू खा रहा खीरा; पक्षियों के लिए स्पेशल ट्रीट

    4 hours ago

    2

    0

    गोरिल्ला तरबूज खा रहा है तो, भालू खीरा…। लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों को 42 डिग्री टेंपरेचर में राहत देने के लिए बर्फ की सिल्लियां लगाई गई हैं। लखनऊ में पड़ रही भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबानों पर भी साफ दिख रहा है। ऐसे में नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में प्रशासन ने जानवरों के लिए खास इंतजाम किए हैं। जानवरों को राहत देने के लिए साफ पानी और कूलर की व्यवस्था की गई है। खाने के लिए फल, और ताजी सब्जियों को उनके डाइट में शामिल किया गया है। पक्षियों को पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। 4 तस्वीरें देखिए- चिड़ियाघर में लगाए गए 48 स्प्रिंकलर खास तौर पर चिड़ियाघर में कुल 48 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो फव्वारे की तरह पानी का छिड़काव कर बाड़ों को ठंडा रखते हैं और जानवरों को राहत पहुंचाते हैं। चिड़ियाघर में बने तालाबों की मरम्मत कर उनमें ठंडा पानी भरा गया है, ताकि जानवर उसमें स्नान कर सकें। पक्षियों के लिए विशेष रूप से हरे पर्दे लगाए गए हैं, जिससे उन्हें तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके। इसके अलावा, पक्षियों के कवर्ड बाड़ों में छप्पर और नरकुल बिछाए गए हैं, जिससे अंदर का तापमान कंट्रोल रहे। बड़े जानवरों के लिए हर जगह पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, टाइगर और लायन जैसे जानवरों के लिए कूलर लगाए गए हैं। खाने में शामिल किए गए पानी वाले फल गर्मी को देखते हुए जानवरों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर में तीन डॉक्टरों की टीम सहित पूरी वेटरिनरी टीम लगातार जानवरों की सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी देखरेख में शाकाहारी जानवरों के भोजन में अधिक पानी वाले फलों को शामिल किया गया है, जैसे मौसंबी, खीरा और ककड़ी। पहले जहां सेब जैसे फल दिए जाते थे, अब उनकी जगह ज्यादा पानी वाले फल दिए जा रहे हैं। दर्शकों की सुविधा का भी रखा गया ध्यान जहां एक ओर जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं, वहीं घूमने आने वाले दर्शकों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। यहां आने वाले लोगों के लिए पीने के साफ पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि भीषण गर्मी के बीच उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्प्रिंकलर से मिल रही राहत, जानवरों के लिए खास इंतजाम चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया- बढ़ते तापमान को देखते हुए जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, उसी के हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के संविदा कर्मचारियों को कांग्रेस का मिला समर्थन:अजय राय बोले- महिलाएं धरने पर हैं और BJP नारी सम्मान की बात कर रही,अबतक 2 महिलाओं का तबयत बिगड़ा
    Next Article
    बदायूं में कुत्ते का शव घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार:VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी की कार भी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment