Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बिग डैडी क्लब में 2 युवकों को पीटा:सिर पर चाकू मारा-बोतल फोड़ी, नशे में धुत कपल पहुंचे थाने

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड में सोमवार को दो पक्षों में बवाल हो गया। क्लब के अंदर से शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। साइबर हाइट्स के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देखिए 3 तस्वीरें… विशाल ने चाकू और कांटे-चम्मच से हमला किया रावतपुरा, रायबरेली निवासी शिवेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ साइबर हाइट्स स्थित क्लब पहुंचे थे। जहां सोमवार-मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे विशाल नाम के युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और क्लब में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि विशाल ने चाकू और कांटे-चम्मच से हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की एक युवती ने शिवेंद्र और उसके साथियों पर कमर पर हाथ लगाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि क्लब के अंदर उसके साथ बदतमीजी की गई, जिसका विरोध करने पर विशाल पर बियर की बोतल से हमला कर दिया गया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह का कहना है दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। लिफ्ट से खींचकर की मारपीट पुलिस का कहना है शिवेंद्र बिग डैडी में किसी बाउंसर का परिचित है। झगड़े के बाद सबको अलग कर दिया गया था। विशाल अपनी दोस्तों के साथ लिफ्ट से बाहर जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लड़कों ने लिफ्ट से खींचकर हाथापाई शुरू कर दी। जिससे मामला ज्यादा बढ़ गया। स्थानीय लोग परेशान लोगों का आरोप है कि क्लबों में शराब के नशे में अक्सर युवक आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे आसपास रहने वाले परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल पुलिस ने पकड़ा यूपी का ड्रग तस्कर:जल्दी अमीर बनने की चाहत में बन गया तस्कर, तलाशी में बरामद हुई स्मैक
    Next Article
    मिनी मेट्रो चालक को ईंट से मारकर लहूलुहान किया:मुरादाबाद में नशेड़ी युवक को बैठाने से मना करने पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment