Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल पुलिस ने पकड़ा यूपी का ड्रग तस्कर:जल्दी अमीर बनने की चाहत में बन गया तस्कर, तलाशी में बरामद हुई स्मैक

    2 hours ago

    1

    0

    करनाल में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम निवासी गांव शेखापुरा, थाना बुता, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 27 अप्रैल को थाना मधुबन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जल्दी पैसा कमाने के लिए करता था तस्करी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अकरम जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से इस अवैध धंधे में शामिल था। रिमांड के दौरान होगी पूछताछ पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में रसोई गैस का संकट, एजेंसियों पर भीड़:घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता; कनेक्शन एक जगह, सिलेंडर दूसरी जगह भेज रहे
    Next Article
    लखनऊ के बिग डैडी क्लब में 2 युवकों को पीटा:सिर पर चाकू मारा-बोतल फोड़ी, नशे में धुत कपल पहुंचे थाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment