Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-हाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर महिला चढ़ी:बोली- कूद जाऊंगी, मुस्लिम युवक से 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। चिल्लाते हुए उसने कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि, कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और महिला को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही उसका ध्यान भटका, एक महिला सिपाही ने उसे रेलिंग से नीचे खींचकर सुरक्षित कर लिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट कैंपस के सी-ब्लॉक स्थित पांच मंजिला इमारत की है। महिला की पहचान गोंडा की रहने वाली रूपाली शर्मा के रूप में हुई है। दरअसल, उसका अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… महिला को लोगों ने समझाने की कोशिश की तो रोने लगी हाईकोर्ट की इमारत पर चढ़ी महिला को देखकर बड़ी संख्या में वकील और फरियादी वहां जुट गए। बच्चे को गोद में लिए महिला को देखकर सभी उसे समझाने लगे। जब लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, तो वह जोर-जोर से रोने लगी और बोली- “मैं नीचे कूद जाऊंगी, मुझे न्याय नहीं मिला।” महिला की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एहतियातन नीचे जाल बिछाया गया और कुछ महिला सिपाही छत पर पहुंच गईं। महिला उन्हें देखकर लगातार धमकी देती रही, लेकिन सिपाहियों ने उसे बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान, जैसे ही महिला का ध्यान थोड़ा भटका, एक महिला सिपाही ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे पकड़कर नीचे खींच लिया। इसके बाद उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। मुस्लिम युवक से लव मैरिज की थी रूपाली का करीब दो साल पहले मोहम्मद साबिर से प्रेम विवाह हुआ था। शादी दोनों के घरवालों की मर्जी के बिना हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच लड़ाइयां होने लगी थीं। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। रूपाली ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली। पहले तो निचली अदालत में समझौते के लिए डेट मिलती रही। कुछ हल नहीं निकलने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जहां मिडिएशन चल रहा था। इसमें पति नहीं आता था। हर बार तारीख मिल जाती थी। जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। पति के वकील से मिलने हाईकोर्ट आई थी पुलिस के अनुसार, रूपाली शर्मा (23) पुत्री चिन्ता मणि शर्मा निवासी जगन्नाथपुर थाना छपिया जिला गोंडा पति मो. साबिर पुत्र असुल सईद निवासी नरायनपुर थाना छपिया जिला गोंडा और ससुरालीजन से परेशान है। उसने छपिया थाना पति व ससुरालीजन के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसी बात से परेशान रूपाली शुक्रवार को अपने पति के अधिवक्ता सज्जाद के हाईकोर्ट लखनऊ स्थित चैंबर में बात करने आयी थी। बात न बनने पर 3 माह के बच्चे के साथ हाईकोर्ट की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करने लगी। वहां पर मौजूद हाईकोर्ट सुरक्षा परिसर चौकी प्रभारी व अन्य लोगों ने महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बचाया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी बोले- महिला को बच्चे के साथ सुरक्षित उतारा गया सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी आर.के. तिवारी ने कहा- टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले महिला को बातचीत में उलझाया और सही मौका देखकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला और उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें नकली सोना देकर ठगी करने वाला सरकारी शिक्षक दंपती गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाला सरकारी दंपती गिरफ्तार हुआ है। दंपती लोगों से दोस्ती करके नजदीकियां बढ़ाता था। उसके बाद रिश्तेदार की मदद से झांसा देकर उनसे ठगी करता था। उनका रिश्तेदार भी गिरफ्तार हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: राजस्थान ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, हेजलवुड की वापसी
    Next Article
    वृंदावन में नाव डूबने से 15 मिनट पहले का VIDEO:श्रद्धालु ताली बजाकर राधे-राधे जप रहे थे; किसी ने भी नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment