Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ ग्रीन रेस में 1500 लोग दौड़े:172 जोड़े भी शामिल हुए, 3.5 किलोमीटर रेस लगाई; डीजे बीट पर थिरके

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को लोगों को स्वस्थ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ ‘ग्रीन रन’ का आयोजन किया गया । 3.5 किलोमीटर (5,000 स्टेप) की यह फन रेस ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के बीच हुई। इस फ्रेंडली दौड़ में लगभग 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चे , बुजुर्ग और महिलाओं समेत हर उम्र के लोग शामिल हुए। ‘डीजे बीट पर थिरके’ रेस के दौरान मूविंग डीजे पर लोग झूमते हुए नजर आए। आगे-आगे मूविंग डीजे चल रहा था। पीछे उसकी बीट पर लोग जमकर थिरक रहे थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भी इस रेस में हिस्सा लिया। उन्होंने तालियां बजाकर सभी लोगों का जोश बढ़ाया रेस खत्म होने के बाद फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज दिया गया। जितने लोगों ने हिस्सा लिया था, सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। देखिए 5 तस्वीरें… 4 कैटेगरी में हुए रजिस्ट्रेशन एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हुआ। ग्रीन रन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया । प्रतियोगिता का आयोजन 4 कैटेगरी में किया जाएगा। पहली श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित किया गया। युगल कैटिगरी के लिए 172 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रेस के साथ जुंबा और योग भी हुआ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुबह झूलेलाल वाटिका में सभी प्रतिभागी जमा हुए। जहां दौड़ से पहले योग और जुम्बा जैसी फिटनेस एक्टिविटी हुई उसे बाद फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की शुरुआत हुई। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ते में 4 स्थानों पर हाइड्रेशन प्वाइंट बनाये जाएंगे, जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल , मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस की गाड़िया तैनात रहीं ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, कन्नौज-औरैया सीमा पर पकड़ा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 'सागर' बनकर मोहम्मद समीर ने किया दुष्कर्म:होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, महीनों तक ब्लैकमेल के बाद पीड़िता ने शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment