Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के लगेज से तमंचा बरामद:दुबई जा रहा था, हिरासत में लिया गया; गोंडा का रहने वाला

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह यात्री के बैग में तमंचा मिला है। वह नौकरी करने दुबई जा रहा था। पुलिस ने तमंचे का कागज मांगा। वह नहीं दिखा सका। इसके बाद तमंचा जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को शक है कि यात्री का दुबई में कनेक्शन है और वो तमंचे को सैंपल के तौर पर ले जा रहा था। फिलहाल सरोजनी नगर पुलिस ने तमंचा जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की पूछताछ कर रही है। लगेज बुकिंग काउंटर पर तमंचे के साथ पकड़ा गया गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर लखपत राय निवासी इंटर पास 22 वर्षीय महेश कुमार चौहान शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। वह एयर इंडिया की फ्लाइट (आईएक्स 193) से यात्रा करने वाला था। बुकिंग काउंटर पर लगेज की सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में उसके बैग से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। तमंचा मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। महेश को तमंचे के साथ पकड़ा और सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महेश ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था। हालांकि, उसके बैग में तमंचा कैसे आया, इस बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने जब्त किया तमंचा पुलिस सूत्रों के अनुसार, महेश पर दुबई में अवैध तमंचे के कारोबार के लिए इसे सैंपल के तौर पर ले जाने का संदेह है। पुलिस ने बरामद तमंचा जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    खन्ना के युवक की अमेरिका में मौत:हार्टअटैक आया, दो साल पहले गया था विदेश, स्टोर पर करता था काम
    Next Article
    मंत्री के ऑफर पर मैडम मोना ने दिया जवाब:विधायक बोले- मैं करोड़पति का बेटा हूं; अदिति सिंह पेपर से मुंह छिपाती रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment