Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर ₹12 करोड़ का गांजा जब्त:बैंकाक से सामान में छिपाकर ला रहा था पैसेंजर, DRI टीम ने दबोचा

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार रात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक यात्री के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये की 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को सोमवार को खुफिया जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी-146) से एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ ला रहा है। सूचना मिलते ही डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर अलर्ट हो गई। बैग की तलाशी के दौरान पकड़ा गया विमान के पहुंचने पर यात्रियों की गहनता से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, एक संदिग्ध यात्री के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने तत्काल ड्रग्स जब्त कर आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया। बरामद हाइड्रोपोनिक वीड उच्च गुणवत्ता वाले मादक पदार्थों की श्रेणी में आती है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मांग है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। गौरतलब है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले भी कई बार करोड़ों रुपये की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। 15 दिन पहले पकड़ा गया था 14 करोड़ से अधिक का गांजा लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 दिन पहले एक यात्री को बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ का वजन 14.504 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14.50 करोड़ रुपए है। खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू और सीसीएसआई की टीम ने यह कार्रवाई की। यात्री ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या WY-265 से बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। ग्रीन चैनल पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यात्री के बैग से 29 पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच मिले। इन पाउच में हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ था, जिसकी प्राथमिक जांच में गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज आंधी-बारिश की संभावना:56 साल में सबसे कम दिन का तापमान, 29.4°C पर पहुंचा पारा
    Next Article
    अमेरिका का होर्मुज से सुरक्षित जहाज निकालने का ऑपरेशन बंद:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान की अपील पर फैसला लिया; 2 दिन में सिर्फ 3 जहाज गुजरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment