Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर नया टैक्सीवे शुरू:संख्या बढ़कर आठ हुई, पीक टाइम में संचालन होगा आसान

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान संचालन को सुचारु और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को यहां नए टैक्सीवे का शुभारंभ किया गया, जिससे अब एयरपोर्ट पर एक साथ अधिक विमानों को खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी। अब तक एयरपोर्ट पर कुल सात टैक्सीवे थे, जो बढ़कर आठ हो गए हैं। नए टैक्सीवे के शुरू होने से विमानों की होल्डिंग क्षमता में इजाफा होगा और एक समय में ज्यादा उड़ानों को ऑपरेशन के लिए तैयार किया जा सकेगा। पीक टाइम में राहत, संचालन होगा सुगम अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर रोजाना घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन नए टर्मिनल टी-3 से होता है। यहां प्रतिदिन करीब 110 से 116 उड़ानें संचालित होती हैं। सुबह 6 से 9 बजे और दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है। ऐसे में टैक्सीवे की कमी के चलते विमानों को होल्ड करना एयरपोर्ट प्रशासन के लिए चुनौती बना रहता था। नए टैक्सीवे से इस समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को होगा सीधा फायदा लखनऊ एयरपोर्ट से हर दिन लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां यात्री संख्या में सालाना करीब 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है। नए टैक्सीवे के शुरू होने से विमानों की आवाजाही तेज होगी, जिससे यात्रियों को कम देरी और बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा। बड़े आयोजनों में भी मिलेगी सहूलियत अब तक टैक्सीवे की सीमित संख्या के कारण इनवेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में आने वाले निजी चार्टर विमानों को खड़ा करने में दिक्कत होती थी। कई बार पर्याप्त जगह न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए टैक्सीवे के निर्माण से ऐसी स्थितियों में बेहतर प्रबंधन संभव होगा और एयरपोर्ट की क्षमता में इजाफा होगा। लगातार बढ़ाई जा रही है क्षमता एयरपोर्ट पर पहले सिर्फ पांच टैक्सीवे थे। इसके बाद इसी वर्ष पी-1 और एल टैक्सीवे शुरू किए गए थे। अब सोमवार को पी-3 टैक्सीवे का निर्माण पूरा कर इसका शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट के सीएओ दर्शन सिंह ने विधिवत पूजन कर नए टैक्सीवे का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह विस्तार न सिर्फ संचालन दक्षता बढ़ाएगा बल्कि भविष्य की बढ़ती उड़ानों के दबाव को भी संभालने में मदद करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ड्राइवरों का चक्का जाम:नए कानून के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
    Next Article
    तस्वीरों में देखिए प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसा:गैस का टैंक फटने से भर-भराकर गिरा, 4 की मौत; 16 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment