Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ चौक में राम मनौती शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालु शामिल; राम नवमी पर धार्मिक उत्साह

    4 hours ago

    2

    0

    राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को चौक क्षेत्र में राम मनौती शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा धार्मिक उत्साह, भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। चौक सराफा युवा मंडल के सहयोग से आयोजित इस शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर 'जय श्री राम' के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ सायंकाल कोनेश्वर महादेव मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा पं. अमृत लाल नगर चौक चौराहा, कमला नेहरू मार्ग, कनक बिहारी चौक, सर्राफा मार्केट और फूल वाली गली से होते हुए श्री कल्ली जी राम मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की एक टीम पूरे मार्ग पर मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री राम की आरती में भाग लिया और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला इस आयोजन को सफल बनाने में चौक सर्राफा एसोसिएशन और युवा मंडल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का भी इसमें भरपूर सहयोग रहा। शोभायात्रा का समापन श्री कल्ली जी राम मंदिर में भव्य आरती और पूजन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुक्मिणी देवी बोलीं- संजय निषाद घड़ियाली आंसू बहाने वाले नेता:कहा- निषाद समाज से विश्वासघात किया, अखिलेश को 2027 में सीएम बनाने की अपील
    Next Article
    गणेशपुर में नवरात्रि का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन:बाराबंकी में हजारों श्रद्धालु भक्ति में डूबे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment