Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-अयोध्या समेत 10 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट:16 दिन से यूपी बॉर्डर पर अटका मानसून, 24 घंटे में एंट्री के आसार

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी में मानसून की एंट्री के लिए जरूरी मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गया है। सोमवार तड़के लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, बदायूं, महराजगंज समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। तेज ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप भी निकली है। आज 46 शहरों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 24 घंटे में यूपी में एंट्री कर सकता है। IMD के मुताबिक, पूर्वी यूपी के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक देगा। इससे कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत तराई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है। मानसून आमतौर पर 20 जून तक यूपी आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। 30 जून से बारिश का नया दौर शुरू होगा लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मानसून से पहले बढ़ी मौसमी हलचल की वजह से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। लू कुछ शहरों तक ही सिमटकर रह गई है। लू का यह दौर 24 घंटों में खत्म हो जाएगा। इसके बाद 30 जून से प्रदेश में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे जुलाई के पहले हफ्ते तापमान में 5°C-7°C की गिरावट आएगी। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांस में पैराशूट स्कूल का प्लेन क्रैश:5 स्टूडेंट्स, 5 ट्रेनर और पायलट की मौत, ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते ही संतुलन बिगड़ा
    Next Article
    'राम मंदिर सरकार नहीं, संतों के पास रहे':कैलाशानंद गिरि बोले- सरकार सिर्फ निगरानी करे; मंदिर में सबसे पहला दान मैंने किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment