Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में भीषण हादसा, 4 चचेरे भाइयों की मौत:तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को रौंदा, फिर खाई में गिरी; शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवारों दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात फरधान थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला समझिए... शादी समारोह से लौट रहे थे युवक बसारा गांव में आदर्श कुमार, अनुज कुमार (35) और मिर्जापुर सोनौरा गांव में कृष्णा शुक्ला, मोहित रहते थे। ये सभी सोमवार रात दो अलग अलग बाइकों से से फरधान थाना क्षेत्र के कैंमासुर गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दो घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम अनुज कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं आदर्श कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम मिर्जापुर सोनौरा गांव थाना नीमगांव निवासी कृष्णा शुक्ला (30) और मोहित (28) भी हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक शालू उर्फ भानु पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बेहजम थाना नीमगांव अकेला कार में सवार था और लखीमपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर बाइकों से टकरा गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उसे बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल ओयल मोतीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइकें पड़ी थीं, कई लोग घायल हालत में तड़प रहे थे और कार गहरी खाई में जा गिरी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। गंभीर घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिन दो युवकों की मौके पर मौत हुई, उनके शव सड़क किनारे रखे गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। घायलों में एक का पैर कटा एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत मदद शुरू की। वहीं दूसरे युवक का एक पैर कटकर दूर जा गिरा। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग दहल उठे। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक आपस में चचेरे भाई परिजनों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक आपस में चचेरे भाई थे। सभी युवक परिवार और रिश्तेदारी में जुड़े हुए थे तथा आपस में गहरा मेलजोल था। सोमवार रात सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने गांव वापस लौट रहे थे। वे अलग-अलग दो बाइकों पर सवार थे। एक बाइक पर बसारा गांव निवासी युवक थे, जबकि दूसरी बाइक पर मिर्जापुर सोनौरा गांव निवासी युवक सवार थे। दोनों गांवों के परिवारों में आपसी रिश्तेदारी होने के कारण सभी एक-दूसरे के घर अक्सर आते-जाते थे। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिए घटना की सूचना मिलते ही फरधान इंस्पेक्टर राजू राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए गए हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, 3 दोस्तों की मौत:गोरखपुर में घूमने निकले थे, बॉडी कार के अंदर चिपकी; जेसीबी से निकाली गई गोरखपुर में स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी सरकारी गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। इससे तीनों दोस्तों की बॉडी स्कॉर्पियो में चिपक गईं। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- शादी के लिए टावर पर चढ़कर रील बनाई:11k व्यूज पर नीचे उतरी लड़की, टॉयलेट सीट पर विज्ञापन; तोते ने फसल खराब की, मुआवजा मिला
    Next Article
    सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा 32 सिक्स लगा चुके:आज राजस्थान का पंजाब से मुकाबला; रॉयल्स के नाम किंग्स के खिलाफ 17 जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment