Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो गिरफ्तार; .32 बोर पिस्टल बरामद, एसपी के निर्देश पर चला अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर 2 मई को की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगोत्रीनगर निवासी राजा मिश्रा को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान राजा मिश्रा के सहयोगी राहुल मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मौके पर ही हिरासत में ले लिया। दोनों पर केस दर्ज, आर्म्स एक्ट में बढ़ी मुश्किलें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजा मिश्रा पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अतिरिक्त मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हालिया अभियानों में अब तक 12 से अधिक तमंचे और अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। कई टीमों की संयुक्त कार्रवाई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सिद्धांत पवार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव सहित कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच की अहम भूमिका रही। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत:तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, आंधी-बारिश का अलर्ट
    Next Article
    बलरामपुर में बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन चौकसी’ जारी:इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की सख्त गश्त, तस्करों में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment