Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने पर बवाल:पुलिस पर पथराव किया, कई गाड़ियां तोड़ीं; आरोप- लाठीचार्ज से बिगड़े हालात

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने के बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई है। हालात को काबू में करने का प्रयास जारी है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जबकि अफसर लगातार मौके पर डटे हुए हैं। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र के बांकेगंज स्थित ग्रन्ट नम्बर 10 के मोतीपुर गांव का है। 3 तस्वीरें देखिए… मूर्ति हटाते समय टूटने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार, गांव में भंडारा चल रहा था। सालों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित कर दी। मूर्ति स्थापित करने के बाद ग्रामीण रैली में चले गए, जिससे मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बांकेगंज निवासी चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं और पुलिस ने मूर्ति को हटवाया, जिससे वह खंडित हो गई। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। गुस्साए ग्रामीणों ने महिला को पीटा घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने बांकेगंज चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी और चंदा देवी के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने चंदा देवी को भी पीटा, जिन्हें पुलिस ने घेरा बनाकर मुश्किल से बचाया। इस दौरान गुस्सायी भीड़ ने सीओ गोला, तहसीलदार से लेकर कई सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गोला रमेश तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। वर्तमान में ग्राम प्रधान, ग्रामीण, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के बीच बातचीत जारी है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन
    Next Article
    जयपुर में कैफे ने धोती-चप्पल पर कस्टमर की एंट्री रोकी:मैनेजमेंट बोला- ओपन फुटवियर में प्रवेश नहीं; आचार्य ने कहा- वेशभूषा के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment