Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल:भीड़ ने महिला को पीटा; पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़, आग लगाई

    7 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। ग्रामीणों ने बिना परमीशन डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी, जिसका एक महिला ने विरोध किया। पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। इस पर भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से उसकी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। सीओ, तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात को काबू में किया गया है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। पहले 6 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… गांव के लोगों ने मूर्ति स्थापित की थी, छीना-झपटी में टूटी गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र के बांकेगंज में मोतीपुर गांव है। इस गांव में दलित वर्ग के गौतम और भार्गव समाज के लोग रहते हैं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को गांव में भंडारा चल रहा था। यह आयोजन गौतम समाज ने किया था। यहां कई सालों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जानी थी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी। मूर्ति स्थापना के बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली भार्गव समाज की चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। गुस्साए ग्रामीणों ने महिला को पीटा आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बांकेगंज चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी और चंदा देवी के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने चंदा देवी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने घेरा बनाकर चंदा को बड़ी मुश्किल से बचाया। भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगाई भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, तहसीलदार भीम सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। फिर उनमें आग लगा दी। सड़क पर खड़ी पास के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 के प्रधान के बेटे सुखवीर सिंह की बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस को हालात संभालने में करीब 5 घंटे लग गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग की है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। ASP अमित कुमार बोले- मौके पर शांति व्यवस्था है अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने कहा- आज बाकेगंज में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित होना था। बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण होना था। इस बीच कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प कर पत्थरबाजी की। पुलिस ने तुरंत लोगों को समझाया और उपद्रवियों को खदेड़ा गया। मौजूदा समय में मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में दूसरे दिन भी बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव; 15 कंपनियों की फोर्स, 26 पुलिस अफसर भेजे; राहुल बोले- ये श्रमिकों की आखिरी चीख नोएडा, यानी गौतमबुद्ध नगर में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी मंगलवार को भी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। हालांकि पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन:बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट
    Next Article
    नारनौल में रिश्वत लेते दो गिरफ्तार:खाता अनफ्रीज करने के मांगे 10 हजार; यूपी साइबर पुलिस के IO ने भेजा, ACB ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment