Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी पुलिस में बड़ा फेरबदल:एसपी ख्याति गर्ग ने कई थानों के प्रभारी बदले, कई पुलिस लाइन भेजे गए

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को कोतवाली सदर से हटाकर थाना पढ़ुआ का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। फरधान के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे को सिंगाही थाने की जिम्मेदारी मिली है। साइबर सेल में तैनात निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर को निघासन थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मझगईं के प्रभारी निरीक्षक राजू राव को फरधान थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात संजीव कुमार सिंह को मैगलगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र की खजुरिया चौकी के प्रभारी अनिल कुमार पंकज को मझगईं का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, कोतवाली सदर में तैनात उपनिरीक्षक बृजमोहन बनमाली को शारदानगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर, कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें पढ़ुआ के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय, मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, शारदानगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और सिंगाही के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। निघासन के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र को मीडिया सेल में तैनात किया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विवि- सेमेस्टर परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च:कॉलेजों को 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का अंतिम निर्देश
    Next Article
    बीजेपी की नई जिला सूची जारी:अमेठी में 87 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 67 नए सदस्यों की हुई नियुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment