Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में 24 घंटे में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा:पांच महिला चोर गिरफ्तार, भीड़ में करती थीं वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी पुलिस ने शारदानगर थाना क्षेत्र में हुए मंगलसूत्र चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच महिला चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शारदानगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। घटना 31 मार्च 2026 को कस्बा शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर में हुई थी। पवन कुमार निवासी बरसोला कलां, थाना तिकुनियां का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस संबंध में शारदानगर थाने में मुकदमा संख्या 78/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बालाजी मंदिर और निघासन-लखीमपुर मार्ग से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शैलकुमारी, रेखा उर्फ संध्या, फुर्तीला उर्फ कमला देवी, रूबी और मोहिनी के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि इन महिलाओं के खिलाफ लखनऊ, सीतापुर और हरदोई जिलों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मंगलसूत्र चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। गिरफ्तार की गई सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजमोहन, उपनिरीक्षक इन्साफ अली, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मोनिका यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल सीमा पटेल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नकाबपोश महिला ने तमंचा दिखाकर ज्वेलरी लूटी:26 ग्राम सोने के हार-चेन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    डॉ. निशांत पांडे की AI पुस्तक इंटरनेशनल बेस्टसेलर बनी:यह जटिल विषय पर देती है सरल और उपयोगी मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment