Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लिया चार्ज:कहा- लोगों की समस्याएं दूर करना, अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी को 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के रूप में नया जिलाधिकारी मिल गया है। उन्होंने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर कोषागार में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसुनवाई ठीक से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान होने पर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। फरियादियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मदद प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सजग और सक्रिय होकर कार्य करने को कहा, साथ ही अपने विभाग के सकारात्मक कार्यों को मीडिया के साथ साझा करने का निर्देश भी दिया। नवागत डीएम ने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। जनशिकायतों का समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खुला रहेगा। जनता सीधे मिलकर या फोन के जरिए अपनी समस्या रख सकेगी। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 'जनता दर्शन' में सभी अधिकारी निरंतर उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह इससे पहले मैनपुरी के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बृजपाल सिंह, उपजिलाधिकारी (सदर) अश्वनी कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, अर्चना ओझा और वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में सट्‌टा लगवाने वाले गिरोह के 5 मेंबर अरेस्ट:दिल्ली से मंगवाई थी 3 काउंटिंग मशीन, 3.91 करोड़ बरामद, 2 घंटे पुलिस को गिनने में लगे
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा:भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment