Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लोकतंत्र में जनता तय करती राजा कौन बनेगा':नोएडा में संजय निषाद बोले- जैसे राम ने निषादराज को गले लगाया, वैसे मोदी -योगी ने मुझे

    13 hours ago

    1

    0

    "पहले राजा तय करता था। कौन बेटा मेरा राजा बनेगा। लेकिन लोकतंत्र में रणनीति से राजा कौन बनेगा ये तय होता है। जनता तय करती है कि राजा कौन होगा। जो जनता के हितों को उठाता है जनता उसे ही अपना राजा चुनती है। हमारी सरकार जनता की आवाज उठाती है हम NDA के सहयोगी दल हैं। जिस तरह से त्रेता युग में भगवान राम ने रावण से युद्ध जीतने के लिए निषाद राज को गले लगाया। ठीक वैसे ही मोदी और योगी ने इस युग में डॉ. संजय निषाद को चुनाव में जीत के लिए गलाया लगाया है।" ये कहना है निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री और डॉ. संजय निषाद का। उन्होंने नोएडा में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। वह आज यहां नोएडा के इंडोर स्टेडियम में एकता महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। सपा और बसपा ने रोजी-रोटी छीनने का काम किया संजय निषाद ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- सपा और बसपा ने रोजी-रोटी छीनने का काम किया है। अब वक्त आ गया है कि लोगों को उनके अधिकार वापस दिलाय जाए। एकता महासम्मेलन दलित, पिछड़ा, समेत सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। जो लोग किसी कारणवश आज भी तरक्की नहीं कर पाए हैं। वे पीछे रह गए हैं या छूट गए हैं। उन्हें भी उनका अधिकार मिलना चाहिए। 2027 में फिर से NDA की सरकार बनेगी पिछली सरकार ने गुर्जर,कश्यप निषाद के अधिकारों को छीन लिया था। वे पौवा पिलाकर इनका वोट लेते थे लेकिन कभी इनके विकास के लिए कोई काम काम नहीं किया। हमारी सरकार इनके विकास पर ध्यान दे रही है। सरकार में हम छोटे और बड़े भाई की भूमिका में है । भाजपा सरकार में बड़े भाई और हम लोग छोटे भाई के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस बार दलित, पिछड़ों और अति पिछड़ों में मिलाकर तय कर लिया है कि 2027 में फिर से NDA की सरकार बनाएंगे । ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ के आंगन में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी:नक्षत्र, योग, व्रत और त्योहारों की मिलेगी सटीक जानकारी, हर दिन के 30 मुहूर्तों का मिलेगा विवरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment