Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा में विदेशी अंशदान संशोधन बिल पर विपक्ष का हंगामा:FCRA बिल वापस लो के नारे लगाए, किरेन रिजेजू बोले- आज इस बिल पर बस नहीं होगी

    8 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने FCRA बिल वापस लो के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करते रहे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज FCRA बिल पर लोकसभा में बहस नहीं होगी। लगातार हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। संसद के बजट सत्र के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 2 अप्रैल को संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। इससे पहले आज लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को बहस और पास करने के लिए लिस्ट किया गया है। FCRA में संशोधन के लिए एक बिल 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। सरकार आज लोकसभा में एक और बिल पेश कर सकती है, जिसमें अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के तौर पर मान्यता दी जाएगी। एक बार जब यह बिल कानून बन जाएगा, तो अमरावती को 2 जून, 2024 से आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता मिल जाएगी। विपक्ष का सदन के बाहर प्रदर्शन कांग्रेस का कहना है कि सरकार लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए) जबरदस्ती पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगी। यह विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह उन NGO और गैर सरकारी संगठनों को तबाह कर देगा, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय चलाते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कहा है। कांग्रेस सुबह 10.30 बजे संसद के बाहर इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। संशोधन बिल में क्या है? संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना आज से, लिव-इन कपल शादीशुदा माना जाएगा:मोबाइल में FM का मतलब रेडियो, यूट्यूब देखना टीवी नहीं; जानिए आपके राज्य में कब से शुरू होगी
    Next Article
    Tumm Se Tumm Tak: अनु-आर्या के प्यार के बीच विलेन की एंट्री, क्या अपनी बेटी को आर्या से दूर कर देंगे गोपाल और पुष्पा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment