Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा में नक्सलवाद से मुक्ति पर चर्चा जारी:महुआ बोलीं- आज देश राइटविंग आतंकवाद से त्रस्त; इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल पास

    14 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा हो रही है। यह चर्चा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार की दी गई 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले हो रही है। इस पर नियम 193 के तहत चर्चा हो रही है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना जरूरी है। इस चर्चा की शुरुआत शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने की।उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि इसे खतम नहीं किया जा सकता, उनको यह करारा जवाब है। गृह मंत्री ने एक डेडलाइन तय की और उस डेडलाइन से पहले इसको खतम करने का प्रयास भी किया। TMC की महुआ मोइत्रा ने कहा कि आज देश राइटविंग आतंकवाद से त्रस्त है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सलवाद का खतरा 31 मार्च, 2026 तक पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। लोकसभा में आज इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल, 2025 को पारित करा लिया गया है। वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में प्रमुख और अत्यंत महत्वपूर्ण फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है। लोकसभा में IBC में संशोधन करने वाले विधेयक को पेश करते हुए मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इन्सॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोसेस से बाहर आने के बाद कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उनकी कॉर्पोरेट गवर्नेंस प्रैक्सिट में भी सुधार हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह आज सदन में बोलेंगे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा सराकर ने इसी सदन में वचन दिया था कि हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। आज गृह मंत्री अमित शाह इसका जवाब देंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे
    Next Article
    गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment