Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉज संचालक ने ड्रिल मशीन से मां-बेटे का सिर फोड़ा:धूमनगंज में दिनदहाड़े किया हमला, गेट खोलने को लेकर विवाद में उठाया कदम

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के धूमनगंज में लॉज संचालक ने एमआर और उनकी मां पर ड्रिल मशीन से हमला किया। उनका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव को आए पड़ोसी को भी पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोप है कि अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन पहले भी हुआ था विवाद आनंद जायसवाल धूमनगंज के ओपीएस नगर राजरूपपुर में रहते हैं। वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। परिवार में उनकी पत्नी प्रिया व मां नीलम जायसवाल हैं। नीलम ने बताया, पड़ोस में रहने वाला पुरुषोत्तम पांडेय लॉज संचालक है। वह आए दिन झगड़ा करता है। दो दिन पहले भी उसने खतरनाक ढंग से गली में गाड़ी चलाई जिससे उनका एक साल का पौत्र व मोहल्ले के अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। गाड़ी संभालकर चलने को कहने पर झगड़े पर उतारू हो गया। शनिवार को तकरीबन 03.00 बजे से 04.00 के बीच का समय था। वह अपने मकान के पीछे की ओर से भी दरवाजा खोलने लगा। मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मुझको गालियां दीं। मना करने पर उलझने लगा। सूचना दी गई तो पुलिस आई और फिर सभी लोग चौकी पहुंचे। समझौते के बाद फिर शुरू कर दिया काम वहां समझौता हुआ कि कोई भी काम नहीं करेगा। वापस आई तो देखा कि उसने फिर अपना काम शुरू कर दिया है। मैंने फिर मना किया तो घर के अंदर से ड्रिल मशीन उठा लया और मेरे सिर पर हमला कर दिया। मुझको बचाने बेटा आनन्द व पड़ोसी अजीत केशरवानी आए तो उन पर भी ड्रिल मशीन से हमला किया। गालियां दीं और दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा युवक, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेंकेड में लगा दी छलांग, सुरक्षित निकाला बाहर
    Next Article
    ज्योति-नूरान नाइट में दर्शक झूमे, सूफी सुरों का जादू:बुलंदशहर प्रदर्शनी में भीड़ कम, अधिकारी-दुकानदार चिंतित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment