Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोग जिंदा जल रहे थे, हम सब बेबस देखते रहे:प्रत्यक्षदर्शी ने मंजर बयां किए; मिर्जापुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के जिगना गांव में एक साथ 8 अर्थियां उठेंगी। जिस घर में एक दिन पहले तक उत्सव की तैयारियां चल रही थीं, आज वहां मातम पसरा हुआ है। टेंट और कुर्सियां घर के दरवाजे पर वैसे ही लगे हुए हैं। घर की महिलाएं रो बिलख रही हैं। बच्चे की दादी बेसुध हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हंसलाल वर्मा बताते हैं- गाड़ी धू-धू कर जल रही थी। आग की लपटों के बीच बोलेरो के अंदर फंसे लोग चीख रहे थे। मदद की गुहार लगा रहे थे। हम लोग 10 मीटर दूर बेबस खड़े देखते रहे। आग की तपिश बढ़ने के साथ उनकी बेबसी देखी नहीं जा रही थी। वे अंदर छटपटाते रहे, शीशा तोड़ने की नाकाम कोशिश करते रहे। और कुछ ही देर में एक-एक कर सभी मौत के आगोश में समाते चले गए। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। इसके पहले हुए टक्कर की वजह से 13 फीट का बोलेरो पिचकर आधी ही रह गई थी। गाड़ी के अंदर जिंदा जले लोग पहचाने नहीं जा पा रहे थे। सिर्फ जली हुई हड्डियां बची थीं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। दरअसल, अरुण सिंह के बेटे शिवा का मैहर धाम से मुंडन कराकर बुधवार देर रात परिवार के 8 लोग एक बोलेरो से वापस घर आ रहे थे। घर से 60 किमी पहले ही ड्रमंडगंज में मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इसके बाद कई गाड़ियों से टकराने के बाद उसमें आग पकड़ ली। हादसे में बोलेरो ड्राइवर के अलावा सभी 8 लोग जिंदा जल गए थे। तस्वीरें देखिए… गाड़ी में फंसे लोग शीशा पीट रहे थे हंसलाल के मुताबिक, आग की लपटों की बीच लोग जलते रहे। ढाई घंटे तक लगातार आग जलती रही। बोलेरो सवार सभी लोग बुरी तरह से जल गए थे। सभी की सिर्फ हड्डियां दिख रही थीं। तीन चार घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने सभी शवों को समेटा और काली पॉलिथीन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दादी रोते हुए बेहोश हो जा रही गुरुवार को एक साथ 8 लोगों का शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बच्चे शिवा की दादी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। पिता ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वे रोए जा रहे थे। पुलिस पहुंची तो किसी तरह उनको बाहर निकाली। वह केवल इतना कह पा रहे थे कि काश, मैं भी गाड़ी में होता। पत्नी और बच्चे के बगैर जी कर क्या करुंगा। हादसे में शिवा के ताऊ पंकज सिंह, उनकी पत्नी वीना सिंह और उनके दो बच्चे पीयूष और सोनम, बुआ और उनका बेटा भी इस हादसे में जिंदा जल गए। पिता अरुण सिंह ने बताया- उनके छोटे भाई सबका अंतिम संस्कार करेंगे। वह सभी को मुखाग्नि देंगे। 7 साल की मन्नत के बाद बेटा हुआ था जिगना गांव के अरुण सिंह को शादी के 7 साल साल बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था। करीब 8 साल पहले की बात है जब 7 साल की मन्नतों के बाद घर में किलकारी गूंजी थी। बच्चे के लिए बुआ ने मन्नत मांगी थी। जब बच्चा शिवा 8 साल का हुआ तो परिवार के लोग मन्नत पूरी करने के लिए मैहर धाम उसका मुंडन कराने बुधवार को गए। पिता अरुण ने बताया- घर पर भोज की तैयारियां चल रही थी। इसलिए वे रुक गए थे। शिवा को लेकर उसकी मां वंदना, एक भाई, उनकी पत्नी, मेरी बहन, 3 भतीजा-भतीजी भी गए थे। मुंडन कराने के बाद वे लोग वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मिर्जापुर में हादसा-11 की मौत, बोलेरो में 9 जिंदा जले:बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, कोई नहीं बचा; शवों को पहचानना मुश्किल यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत:मुंडन में शामिल होने बहराइच जा रहे थे, दो ट्रॉलियों में सवार थे 80-80 लोग
    Next Article
    यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज:लखनऊ में 47,815 स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 121 केंद्रों पर हुई थी बोर्ड परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment