Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉ स्टूडेंट पर लोहे की रॉड से हमला:कानपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के दौरान सिर फोड़ा, जान से मारने की धमकी दी गई

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक विधि छात्र पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के दौरान जानलेवा हमला किया गया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने छात्र मनीष उर्फ लकी राजपूत को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जगईपुरवा निवासी मनीष उर्फ लकी राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह 8 जून की रात करीब 1 बजे ओमपुरवा स्थित पार्क में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने गए थे। वहां उनकी मोटरसाइकिल पर 6-7 युवक बैठ गए। जब लकी ने उन्हें वाहन को नुकसान पहुंचने की बात कहकर हटने को कहा, तो आरोपी भड़क गए। पीड़ित के अनुसार, विवाद जल्द ही गाली-गलौज में बदल गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिब्बू मिर्जा, रेहान, शिवा, सहजान और सोहेल उर्फ मिल्ली सहित अन्य युवकों ने लोहे की रॉड से मनीष पर हमला किया। इस हमले में मनीष के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं, साथ ही शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान मिले। मनीष ने बताया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट और भगदड़ के दौरान उसकी लगभग 10 ग्राम वजनी सोने की चेन भी गायब हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर उमड़ी भीड़, 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलेंगी:पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा-झांसी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई
    Next Article
    'लोअर टी-शर्ट में घूमोगी, तो तलाक होगा ही', '370 रुपए की बिरयानी' के बाद अब अरमान मलिक के बयान पर बवाल, पत्नी पायल पर कसा था तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment