Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाटू श्याम दर्शन के बहाने सहेली ने किया सौदा:3 लाख में बेचकर जबरन कोर्ट मैरिज कराई, युवती ने कानपुर कोर्ट में सुनाई आपबीती

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की सहेली पर भरोसा कर खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गई युवती को उसकी ही सहेली और उसके पति ने कथित तौर पर तीन लाख रुपये में बेच दिया। युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसे धमकाकर फर्जी दस्तावेज बनवाए गए और जबरन कोर्ट मैरिज कराई गई। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसकी बचपन की सहेली रिया पांडेय उसे अपने पति सुमित पांडेय के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के बहाने राजस्थान ले गई थी। वहां एक अनजान युवक से मिलवाते हुए रिया ने कहा कि ये तुम्हारा बहुत ख्याल रखेगा और तुम्हारी हर जरूरत पूरी करेगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी सुरेश प्रजापति उसका हाथ पकड़कर जबरन कार में बैठाकर कोर्ट ले गया, जहां पहले से कई लोग मौजूद थे। पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी युवती ने बताया कि कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया कि अगर उसने कुछ बोला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपियों ने काजल नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज करा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में अभिनव बाजपेई भी शामिल था। कोर्ट मैरिज के बाद कराई शॉपिंग पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जबरन शादी कराने के बाद आरोपी उसे शॉपिंग के लिए भी ले गया। करीब 15 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए और कहा कि शादी में एक लाख रुपये खर्च हुए हैं, अब उसे उसके साथ ही रहना होगा। मां की शिकायत पर खुला मामला पूरा मामला तब सामने आया जब युवती की मां ने बेटी से संपर्क न होने और अनहोनी की आशंका पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बर्रा निवासी महिला ने रिया पांडेय, उसके पति सुमित पांडेय और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की तो युवती राजस्थान में मिली। इसके बाद चार मई को राजस्थान के सीकर जिले के आसन गांव से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस युवती को खरीदकर शादी करने वाले आरोपी सुरेश प्रजापति को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी रिया पांडेय, उसका पति सुमित और अभिनव बाजपेई फिलहाल फरार हैं। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। बयानों के आधार पर आरोपियों पर और गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली बिल शिकायतों का अब प्राथमिकता से होगा समाधान:जौनपुर में सभी उपकेंद्रों पर होंगे शिकायत रजिस्टर, अधिकारी करेंगे सुनवाई
    Next Article
    आजमगढ़ में देर रात बारिश के बाद तापमान में गिरावट:29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, आसमान में छाए बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment