Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली बिल शिकायतों का अब प्राथमिकता से होगा समाधान:जौनपुर में सभी उपकेंद्रों पर होंगे शिकायत रजिस्टर, अधिकारी करेंगे सुनवाई

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में बिजली बिलों से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का अब प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। बिजली विभाग ने इस समस्या के स्थायी हल के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत, सभी उपकेंद्रों पर एक शिकायत रजिस्टर रखा जाएगा। उपभोक्ता अपनी कनेक्शन संख्या, मोबाइल नंबर और समस्या इसमें दर्ज करा सकेंगे। संबंधित एसडीओ इन शिकायतों का समाधान करेंगे। यदि उपभोक्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता से संपर्क कर सकता है। पिछले कुछ समय से जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों से उपभोक्ताओं को अचानक भारी-भरकम बिजली बिल आने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह पहल की है। जांच के दौरान यदि मीटर या बिल फीडिंग में कोई तकनीकी कमी पाई जाती है, तो उपभोक्ताओं के बिल में संशोधन कर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास करेंगे। अधीक्षण अभियंता सर्किल द्वितीय, अनिल पाठक ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उन्हें अपने बिजली बिल को लेकर कोई शंका या शिकायत है, तो वे तुरंत विभागीय कार्यालय या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। संतुष्ट न होने पर वे सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी समस्या भेज सकते हैं, जिसका प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम, मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर शिकायत रजिस्टर रखने का आदेश दिया गया है। उपभोक्ता इसमें अपनी समस्या दर्ज करेंगे, जिसे सर्किल प्रथम के सभी 11 डिवीजनों में प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दिन तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता सीधे उनके कार्यालय में आकर भी शिकायत कर सकते हैं। बुधवार को पांच उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौका-विहार में डांस व हुक्का बार का वीडियो वायरल:लोग तेज म्यूजिक बजाकर पीते रहे हुक्का, पहले भी आ चुका है मामला; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    खाटू श्याम दर्शन के बहाने सहेली ने किया सौदा:3 लाख में बेचकर जबरन कोर्ट मैरिज कराई, युवती ने कानपुर कोर्ट में सुनाई आपबीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment