Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत के कंटीले तारों में दौड़ रहा था करंट:अमरोहा में 26 वर्षीय मोटर मिस्त्री की मौत, गर्भवती पत्नी के सिर से उठा पति का साया

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों में दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम के दौरान पानी लेने गया था युवक जानकारी के अनुसार, बड़ी खजूरी गांव निवासी योगेश कुमार पेशे से मोटर मिस्त्री थे। 23 अप्रैल की दोपहर करीब 1:20 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह पास के खेत में पानी लेने के लिए गए, जहां यह हादसा हो गया। कंटीले तारों में दौड़ा रखा था हाई वोल्टेज करंट आरोप है कि सदरपुर मिल्क गांव निवासी कविंद्र सिंह ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए थे। इन तारों में अवैध रूप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया गया था, जिससे खेत के पास जाना जानलेवा बन गया। बचाने दौड़े साथी को भी लगा करंट जैसे ही योगेश तारों के संपर्क में आए, उन्हें तेज करंट लगा। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद साथी उन्हें बचाने दौड़े। इस दौरान अंकुल नामक युवक को भी करंट लगा, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी शर्ट उतारकर किसी तरह योगेश को तारों से अलग किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गंभीर हालत में योगेश को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मृतक योगेश अपने पीछे पत्नी प्रीति को छोड़ गए हैं, जो करीब 5-6 महीने की गर्भवती हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी मृतक के पिता धर्मवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला का निष्कासन अवैध घोषित:बार काउंसिल ने बहाली के दिए आदेश, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    Next Article
    फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment