Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत की झोपड़ी में मिला ग्रामीण का शव:फसल की रखवाली करने गया था, फंदे पर लटका मिला

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में खेत की रखवाली करने गए एक अधेड़ व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह झोपड़ी के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुरसा थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरा सेमरा निवासी 53 वर्षीय शिवमंगल के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी अन्नपूर्णा, दो बेटे सुधीर और संजय, तथा एक बेटी हैं। बेटे सुधीर ने बताया कि शिवमंगल ने अपने खेत पर एक झोपड़ी बना रखी थी। वे अक्सर फसल की रखवाली के लिए उसी झोपड़ी में रुकते थे। सोमवार शाम को खाना खाने के बाद शिवमंगल खेत की रखवाली के लिए गए थे। मंगलवार सुबह उनका बेटा सुधीर शौच के लिए खेत की ओर गया। उसने झोपड़ी के अंदर देखा तो अपने पिता का शव क्रेप बैंडेज (गर्म पट्टी) से फंदे पर लटका पाया। सुधीर तुरंत चिल्लाते हुए घर की ओर भागा। सुधीर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी खेत पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शिवमंगल द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में ITI छात्र की हत्या कर कुएं में फेंका:पूरा शरीर जला हुआ था, रात में खेत पर सोने गया था, चारपाई पर फोन रखा मिला
    Next Article
    22 करोड़ से निखरी ऐतिहासिक धरोहर:अलीगढ़ के प्रतिष्ठित अचल सरोवर का कायाकल्प हुआ, लेजर शो और बोटिंग का उठा सकेंगे आनंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment