Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेलते-खेलते 3 साल की बच्ची खौलती चाशनी में गिरी, मौत:शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़े, गोरखपुर में शादी के लिए मिठाई तैयार हो रही थी

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में खौलती चाशनी में गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। शनिवार दोपहर बच्ची खेलते-खेलते चाशनी में गिर गई थी। पूरे शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए। आनन-फानन में हलवाई ने उसे बाहर निकाला। बचाने में वह भी झुलस गया। घरवालों ने बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बच्ची अदिति गुप्ता का करीब 4 घंटे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 60 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी। शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए थे। परिजनों के मुताबिक, पड़ोस के घर में 12 मई को शादी थी। इसके लिए हलवाई चाशनी बना रहे थे। बच्ची हलवाई की रिश्ते में नातिन लगती थी। मामला जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बांसगांव का है। 2 तस्वीरें देखिए- खेलते-खेलते चाशनी से भरे बर्तन में गिरी मासूम दोनखर वार्ड संख्या-4 निवासी सुरेश यादव के घर 12 मई को शादी होनी है। शनिवार दोपहर 3 बजे मेहमानों के लिए मिठाई बनाई जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले हलवाई राजेंद्र गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ मिठाई बनवा रहे थे। गुलाब जामुन मिठाई बनाने के लिए बड़े बर्तन में चीनी की चाशनी तैयार की जा रही थी। चाशनी आग पर खौल रही थी। इसी दौरान हलवाई राजेंद्र गुप्ता की तीन साल की नतिनी अदिति गुप्ता खेलते-खेलते अचानक चाशनी से भरे बर्तन में गिर गई। बच्ची चाशनी में गिरते ही चीख पड़ी। राजेंद्र गुप्ता ने जल्दी से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची का पूरा शरीर चाशनी में भीग गया। इससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए। मासूम को बाहर निकालने के चक्कर में कई अन्य लोगों के हाथ भी झुलस गए। 4 घंटे जिंदगी के लिए लड़ी, फिर बच्ची की सांसें थम गईं चाशनी से जली बच्ची को लेकर घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसगांव पहुंचे। यहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां बच्ची करीब 4 घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ती रही। शनिवार शाम करीब 7 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। पिता अभिषेक गुप्ता और मां अंजलि गुप्ता बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। अभिषेक के दो बच्चे थे, जिनमें अदिति बड़ी थी। अब एक साल का बेटा है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी: झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY मेरे होमगार्ड पति और सिपाही रजत 9 साल पहले मिनर्वा चौकी में तैनात थे। रजत गश्त पर आता था तो किसी बहाने से घर पर रुक जाता था। तब मेरी बेटी यशस्वी 12वीं में पढ़ रही थी। रजत ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जब हमें अफेयर का पता चला तो उसका रिश्ता तय कर दिया। बेटी ने रिश्ता तोड़ दिया। फिर हमने 2023 में दूसरे लड़के से सगाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकरोड किनारे की जमीन के लिए भाई को मार डाला:आगरा में चाकू से गोदा, बिस्तर में लपेटकर गड्‌ढे में दफनाया; पुलिस के सामने आरोपी नाटक करता रहा
    Next Article
    भाभी कहने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, छात्र का सुसाइड:वीडियो बनाकर बोला- 21 का हूं, 10 साल जेल में रहूंगा तो जिंदगी में क्या बचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment