Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकरोड किनारे की जमीन के लिए भाई को मार डाला:आगरा में चाकू से गोदा, बिस्तर में लपेटकर गड्‌ढे में दफनाया; पुलिस के सामने आरोपी नाटक करता रहा

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में किसान की उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह शव को गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे पेयजल की पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद आरोपी भाई पुलिस और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे तलाशने का नाटक करता रहा। ग्रामीण और रिश्तेदार ढूंढने में लगे थे। इसी बीच शनिवार शाम करीब 4 बजे कुत्ते गड्ढे को खोदते दिखे। आसपास मक्खियां भनभना रही थीं। शक के आधार पर गड्‌ढा खोदा तो शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मलपुरा थाना के गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी (30) के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी भाई मनीष को शक के आधार पर हिरासत में लिया। उसने कबूल किया कि चकरोड किनारे जमीन को लेकर विवाद था। इसीलिए अनीत को मार डाला। 2 तस्वीरें देखिए- खेत पर सोने गया था, यही से गायब हुआ था परिजन के मुताबिक, गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी गुरुवार रात करीब 8.30 बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर मवेशियों को चारा डालने पहुंची तो वहां नहीं था। चारपाई से बिस्तर भी गायब था। उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून फैला मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे। करीब 200 मीटर दूर अनीत की बाइक मिली। इसकी जानकारी होते परिजन और गांव वाले सन्न रह गए। रास्ते में कई जगह खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और खोजी कुत्ते की मदद ली। 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ आशंकाओं में उलझी रही। ग्रामीण भी नहर और कुओं की तलाश कर रहे थे। बिस्तर में लपेटकर 10 फीट गहरे गड्‌ढे में दफनाया था इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे। गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास मक्खियां भिनभिनातीं दिखीं। कुत्तों का झुंड भी मंडरा रहा था। शक होने पर दोनों खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा अनीत का शव मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। किसान के सिर, गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला। चकरोड किनारे जमीन के विवाद को लेकर भाई ने मार डाला पुलिस ने शक के आधार पर अनीत के भाई मनीष को हिरासत में लिया। मनीष से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वो चक रोड के किनारे वाली 15 बिस्वा जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। चक रोड की जमीन की कीमत बढ़ने के चलते उसको लालच आ गया था, जबकि बड़ा भाई अनीत भी इस जमीन को नहीं छोड़ना चाहता था। इसको लेकर ही दोनों भाइयों में विवाद रहता था। इसीलिए उसने भाई की हत्या की साजिश रची। जमीन के लिए ही उसने भाई की हत्या की। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसमें हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मृतक के भाई सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा: काशी में CSC में लूट करने पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है वाराणसी में 35 साल के टीचर ने जन सेवा केंद्र (CSC) में लूट की कोशिश की। उसने संचालक पर पिस्टल तान दी। धमकाते हुए बोला- रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। सीएससी संचालक रुपए लाने की बात कहकर पीछे गया और शोर मचाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा:काशी में लूट करने जनसेवा केंद्र पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है
    Next Article
    खेलते-खेलते 3 साल की बच्ची खौलती चाशनी में गिरी, मौत:शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़े, गोरखपुर में शादी के लिए मिठाई तैयार हो रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment