Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से गिरा 3 साल का बच्चा, मौत:नोएडा में मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी; घर पर अकेला था

    9 hours ago

    2

    0

    नोएडा के एक अपार्टमेंट में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। मां उसे घर में अकेले छोड़कर अपने बड़े बेटे को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी। बच्चा खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गया। वहां रखी कुर्सी पर चढ़कर रेलिंग से झांकते वक्त नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। मां को फोन किया और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां पहुंची तो बच्चे की हालत देखकर बेहोश हो गई। शुक्रवार दोपहर की यह घटना बिसरख थानाक्षेत्र के गौर सिटी-2 के 7th एवेन्यू की है। परिजन ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़कर झांक रहा था 7th एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट नंबर E-1237 में संजय पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। पत्नी मंजू पाल गृहणी हैं। बड़ा बेटा 7 साल का है और छोटा बेटा सागनिक 3 साल का था। शुक्रवार को मंजू, छोटे बेटे सागनिक को घर पर ही छोड़कर, बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। सागनिक अकेले खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बालकनी में चला गया और उसी दौरान यह हादसा हो गया। पड़ोसी बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे बच्चे के नीचे गिरने पर पहुंचे पड़ोसी और गार्ड ने अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान बच्चे के मां को भी सूचना दी। पड़ोसियों के अनुसार, बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई थी। एसीपी बिसरख पवन कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जुलाई 2025 से परिवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। ………………. ये खबर भी पढ़िए- काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार:हत्यारोपी दंबग, नाम में माफिया लगाता है; कॉलेज में हत्या का VIDEO सामने आया वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) कैंपस में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत सिंह चौहान (21) को देर रात गिरफ्तार कर लिया। भागने की फिराक में उसका एक पैर टूट गया था। थाना शिवपुर में उसे लाकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सूर्य के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालते, समझाते। लोग उनसे बार-बार बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कहते, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाते। काफी देर बाद उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर हमला:3800 किमी दूर डिएगो गार्सिया पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, टारगेट से चूकी
    Next Article
    बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में चौंकाने वाली घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment