Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत पर बवाल:वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की तैयारी के बीच थमी सांसें, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    KGMU ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत पर तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा। इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए कैजुअल्टी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डॉक्टरों से हाथापाई की। कम्प्यूटर फेंक दिया। हंगामा और मारपीट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से इलाज प्रभावित रहा। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चीफ प्राक्टर ने मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दिया है। ये था पूरा मामला हरदोई के संडीला निवासी 60 साल के राजकुमार गुप्ता को सांस लेने में तकलीफ थी। गुरुवार को मरीज की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिवारीजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर बताई। मरीज को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन रात में मरीज को लेकर ट्रॉमा पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज को कैजुअल्टी में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर सपोर्ट देने से पहले ही हुई मौत डॉक्टरों ने मरीज की सेहत की जांच की। तो पता चला मरीज की हालत बेहद गंभीर है। वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है। डॉक्टरों ने मरीज की तबीयत की स्थिति से अवगत कराया। परिवारीजन शुरु में मरीज को वेंटिलेटर पर भर्ती कराने को राजी नहीं थे। इसके बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की तैयारी शुरू कर दी। तभी मरीज की सांसे थम गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के करोड़पति चपरासी के 7 रिश्तेदार अरेस्ट:इनमें 2 बीवी, सास-साली और सलहज; DIOS ऑफिस में 8 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया
    Next Article
    सहारनपुर में मैकेनिक की मौत:सड़क पार करते तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment