Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU- कुलपति का पुतला फूंकने पहुंचे प्रदर्शनकारियों से भिड़े डॉक्टर:शनिवार को अचानक गरमाया माहौल, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

    2 hours ago

    1

    0

    KGMU में शनिवार को अचानक से जोरदार प्रदर्शन हुआ है। इतना ही नहीं KGMU की कुलपति का पुतला फूंकने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के विरोध में डॉक्टर भी आ गये। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। ये था मामला दरअसल, पूरा मामला KGMU के आर्थोपेडिक विभाग से जुड़ा हुआ हैं। यहां बीते शनिवार को ओपीडी में एक युवक डॉ. शांतनु के पास इलाज के लिए आया था। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद युवक पार्किंग में पहुंचा। इसी बीच विभाग के एक डॉक्टर भी ट्रामा सेंटर जाने के लिए पार्किंग में पहुंच गये। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी के बाद वहां कुछ कर्मचारी भी पहुंच गये। जिन्होंने मरीज और उनके साथ आये तीमारदार से मारपीट की। मारपीट के बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते मरीज की तरफ से वहां कई गाड़ियां भी पहुंची, जिसमें युवक सवार थे । मामला बढ़ता देख जिम्मेदार अधिकारियों ने मरीज और तीमारदार से मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। तब जाकर मामला शांत हुआ था। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो आज एक बार फिर कई लोग कार्रवाई की मांग को लेकर KGMU पहुंचे और KGMU प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी आरोपित कर्मचारियों को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। सुनवाई न होने पर प्रदर्शनकारियों ने कुलपति का पुतला फूंकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग किया। वही डॉक्टरों व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक झोक भी हुई है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि संजीत सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ KGMU पहुंचे थे। वह स्वयं को मेरठ विश्वविद्यालय का पूर्व अध्यक्ष बता रहे थे और KGMU में बीते दिनों हुई मारपीट का वीडियो पेन ड्राइव में मांग कर रहे थे, लेकिन KGMU प्रशासन ने वह वीडियो सिर्फ जांच अधिकारियों को देने की बात कही। जिस पर वह भड़क गये। हालांकि, KGMU प्रशासन ने इस मामले में पहले ही जांच कमेटी बना दी थी, वहीं पुलिस जांच में सहयोगी की बात भी कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    REEL बनाते समय गोली चली, 12वीं के स्टूडेंट की मौत:लखीमपुर में खुद तमंचे में बुलेट लोड कर रहा था; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षामित्रों को अप्रैल से मिलेंगे 18 हजार, रूस से 7 महीने बाद आई बेटे की लाश, मौलाना ने उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment