Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kaziranga में भीषण सड़क हादसे के बाद 26 शवों का पोस्टमार्टम, सात घायलों की हालत नाजुक

    9 hours ago

    1

    0

    असम के काजीरंगा में एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में मारे गए 26 लोगों के शवों का आज यानी शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। राज्य के मंत्री रानोज पेगू ने यह जानकारी दी। पेगू ने बताया कि हादसे में घायल 18 लोगों में से सात की हालत गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पेगू को दुर्घटनास्थल और उन अस्पतालों का दौरा करने के लिए भेजा था, जहां घायलों का इलाज जारी है। शर्मा का शनिवार को गोलाघाट जिले में मृतकों के परिजन और अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिलने एवं स्थिति का जायजा लेने का कार्यक्रम है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 715 पर रंगाजान में शुक्रवार को एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई थी।मृतकों में कई कॉलेज छात्र थे, जो कक्षाएं खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। पेगू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गोलाघाट के स्वाहिद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल’ में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शवों को एम्बुलेंस से उनके घर पहुंचाया जाएगा।’’ पेगू ने बताया कि 20 घायलों को जोरहाट और गोलाघाट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई।उन्होंने कहा, ‘‘बाकी 18 घायलों में से सात जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।’’ मंत्री ने बताया कि दोनों अस्पतालों में भर्ती अन्य 11 घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। पेगू ने कहा कि यदि किसी घायल को बेहतर इलाज के लिए किसी विशेष अस्पताल में स्थानांतरित करने की जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार आवश्यक व्यवस्था करेगी।घायलों के इलाज और शवों के पोस्टमार्टम में मदद के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक जोरहाट तथा गोलाघाट पहुंच गए हैं। पेगू ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और गति सीमा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोलाघाट जिला प्राधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या किसी एक या दोनों वाहनों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था।इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था और क्या काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास तय गति सीमा का उल्लंघन किया गया था। इस 60 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर वाहनों की गति पर प्रतिबंध लागू हैं। वन्यजीवों के आवागमन के लिए चिह्नित गलियारों में अधिकतम गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए राजमार्ग पर नियमित दूरी पर कैमरे भी लगाए गए हैं। गुवाहाटी से फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल भी साक्ष्य जुटाने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। इस बीच, गोलाघाट के एक अस्पताल में एक शिशु का इलाज किया जा रहा है और उसके अभिभावकों का अब तक पता नहीं चल पाया है।हादसे में जान गंवाने वाले 26 लोगों में एक ही परिवार की तीन बहनें भी शामिल हैं। मिनीबस गोलाघाट से नगांव जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक तेजपुर से डिब्रूगढ़ जा रहा था। हादसे में मामूली रूप से घायल ट्रक चालक ने दावा किया कि मिनीबस अपनी लेन छोड़कर उसकी ओर आ गई और बहुत तेज रफ्तार से उसके वाहन से टकरा गई।मिनीबस के चालक और उसके सहायक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav के Ayodhya दौरे पर संतों में तकरार, कारसेवकों पर गोलीबारी पर माफी की मांग
    Next Article
    हैदराबाद में Rahul Gandhi के विरोध से पहले N Ramchander Rao समेत कई भाजपा नेता नजरबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment