Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद में Rahul Gandhi के विरोध से पहले N Ramchander Rao समेत कई भाजपा नेता नजरबंद

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हैदराबाद दौरे के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकने के लिए उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। राव ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नजरबंद करने का कदम गैरकानूनी है और इससे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के उनके अधिकार का हनन होता है। उन्होंने कहा कि वह चुनावी वादे पूरे नहीं करके लोगों को कथित तौर पर धोखा देने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से शहर में आयोजित भारत समिट (भारत शिखर सम्मेलन) के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते थे।राव ने कहा, कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देती है, लेकिन कांग्रेस शासित तेलंगाना में विपक्षी नेताओं को नजरबंद करके वह खुलेआम लोकतंत्र और संविधान की भावना को कुचल रही है। उन्होंने दो दिवसीय भारत समिट को भारत विरोधी समिट भी करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस शिखर सम्मेलन की आड़ में कांग्रेस राष्ट्र विरोधी ताकतों को ला रही है, जिसका भाजपा विरोध कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना में करदाताओं की मेहनत की कमाई बर्बाद कर रही है और शहर में भारत समिट आयोजित करके राहुल गांधी को फिर से राजनीति में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता एन. सुभाष ने मांग की कि सरकार राव की नजरबंदी समाप्त करे और भाजपा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उन कार्यकर्ताओं को भी रिहा करे जिन्हें कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है। राव को नजरबंद किए जाने के उनके दावे पर पुलिस या राज्य सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।राहुल गांधी भारत समिट को संबोधित करने और गिग श्रमिकों (अस्थायी या काम के आधार पर सेवाएं देने वाले श्रमिक) की एक रैली में शामिल होने के लिए शहर में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kaziranga में भीषण सड़क हादसे के बाद 26 शवों का पोस्टमार्टम, सात घायलों की हालत नाजुक
    Next Article
    जिस दिन मेरे भाई का निधन हुआ, उसी दिन...सुप्रिया सुले ने NCP के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment