Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटौती के शोर के बीच PVVNL MD ने संभाला मोर्चा:देर रात शहर के बिजलीघरों का किया औचक निरीक्षण, बोले- प्रो-एक्टिव कार्यशैली संग काम करें

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में बिजली कटौती के शोर के बीच पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। देर रात एमडी अपनी टीम के साथ शहर के कुछ प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करने निकल गए। एमडी ने स्पष्ट किया की पीक अवर्स में पूरी सतर्कता बरतें और प्रोएक्टिव कार्यशाली के साथ काम करें। मेरठ में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। जाग जागकर लोग रातें काट रहे हैं। बिजली आ भी जाती है तो लो वोल्टेज की समस्या सोने नहीं देती। इन शिकायतों के सामने आने के बाद एमडी लगातार अफसरों के पेच कस रहे हैं। शिकायतों और समाधान की हकीकत को जानने के लिए ही देर रात एमडी सड़क पर उतर गए। दो उपकेंद्रों का किया गया निरीक्षण एमडी रवीश गुप्ता देर रात स्टाफ अफसर सोनम सिंह के साथ अकेले ही उपकेंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए निकल गए। वह सबसे पहले मंगल पांडेय नगर उपकेंद्र पर पहुंचे और वहां की व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने रंगोली विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। उनके पहुंचने की सूचना पर अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद भी पहुंच गए। ट्रांसफार्मर सेटअप देखा, लोड भी चेक किया एमडी ने दोनों ही उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर सेटअप देखा। वहां कुछ खामियां मिलीं, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ट्रांसफार्मरों का लोड भी चेक किया। उन्होंने कहा कि पीक आवर्स में पूरी सतर्कता के साथ काम करें। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर निस्तारण करें। प्रोएक्टिव कार्यशैली को अपनाया जाए एमडी ने कहा कि पीवीवीएनएल के कर्मचारी प्रोएक्टिव कार्यशैली को अपनाते हुए काम करें। 1912 पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की फोन कॉल्स का तुरन्त उत्तर दिया जाए। अगर कहीं कोई काम किया जा रहा है तो वीडियो व फोटो के जरिए अपडेट करते रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के अवैध स्वीमिंग पूल में युवक की मौत:दोस्तों के सामने पानी में डूबा, सुरक्षा इंतजाम न मिलने पर पुलिस ने पूल किया सील
    Next Article
    नरहौली विवाद पर क्षत्रिय सम्मेलन, बाहरी लोगों पर आरोप:राजनीतिक लाभ के लिए जातीय संघर्ष भड़काने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment