Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत:सुसाइड नोट पर सवाल, पुलिस हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी

    8 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुमारगंज परिसर में अमरावती छात्रावास में बीएससी हॉर्टिकल्चर के छात्र अनिल तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों और छात्रों में असंतोष बना हुआ है। बताया जाता है कि 2 अप्रैल को अनिल तिवारी का शव उनके छात्रावास के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला था। दरवाजा लंबे समय तक न खुलने पर पार्सल देने पहुंचे एक युवक को शक हुआ, जिसने पास के छात्रों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। घटना के बाद परिसर में सनसनी फैल गई थी। मृतक छात्र के पिता जीवन नाथ तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि अब तक की जांच में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही संभावनाओं के बीच उलझी हुई नजर आ रही है। सबसे अहम पहलू छात्र के कमरे से मिला कथित सुसाइड नोट है, जिसकी सत्यता पर भी सवाल बने हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त नोट वास्तव में अनिल तिवारी ने लिखा था या किसी ने जांच को भ्रमित करने के उद्देश्य से उसे वहां रखा। मामले के विवेचक एवं थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल का कहना है कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट को जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे हस्तलिपि और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, इस संवेदनशील मामले में जांच की धीमी प्रगति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजन जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि छात्र की मौत का सच सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम-बंगाल में जीत:एटा में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
    Next Article
    नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा:कोर्ट ने 2 को कारावास की सजा और एक आरोपी बरी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment