Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य ने सुनी मोदी के मन की बात:लखनऊ में बोले- गाजीपुर घटना पर सख्त कार्रवाई होगी, विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित डीबीएल लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास नीतियों को दोहराते हुए जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। विकास और योजनाओं पर जोर मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, खेल और पर्यावरण जैसे अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया है। उनके मुताबिक, देश इन सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है और नए मानक स्थापित कर रहा है। केशव मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रदेश में किसानों, युवाओं और महिलाओं की स्थिति चिंताजनक थी। उस समय गन्ना किसानों को राहत नहीं मिली, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यापक सुधार हुए हैं। अब विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि जमीनी सच्चाई इसके विपरीत है। गाजीपुर घटना पर सख्त चेतावनी गाजीपुर में लड़की से रेप और हत्या के मामले लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपमुख्यमंत्री ने आगामी चुनावों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में केंद्र में भी “डबल इंजन” की सरकार जनता के समर्थन से दोबारा बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयाह शाह सीट पर कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार हेमलता पटेल:सपा से नंद किशोर, बसपा से चंदन पाल, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    औरैया में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एरवाकटरा मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने डंपर जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment