Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में श्रीराम-जानकी विवाह कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु:समाज को मिला मर्यादा और त्याग का संदेश, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन अयोध्या धाम से पधारीं कथावाचिका साध्वी स्मिता ने भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कथा के दौरान विवाह उत्सव का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। साध्वी स्मिता ने माता जानकी की मिथिला से अयोध्या के लिए विदाई का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि राजा जनक सहित समस्त मिथिलावासी अश्रुपूरित नेत्रों से अपनी पुत्री को विदा कर रहे थे। इस वर्णन को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा के माध्यम से साध्वी स्मिता दीदी ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम और माता जानकी का विवाह केवल एक वैवाहिक उत्सव नहीं, बल्कि मर्यादा, संस्कार, त्याग और कर्तव्य का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने जीवनभर धर्म और मर्यादा का पालन किया, जबकि माता जानकी ने त्याग, धैर्य और समर्पण की मिसाल पेश की। यह प्रसंग पारिवारिक जीवन में प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाता है।साध्वी दीदी ने जोर दिया कि आज के समाज में श्रीराम और माता जानकी के आदर्शों को अपनाने से परिवार और समाज दोनों में सुख-शांति तथा समरसता स्थापित हो सकती है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम का स्मरण किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूज्य संत दिव्यसागर जी महाराज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता, आनंदीलाल गुप्ता और प्रदीप सोनी ने मानस पीठ का पूजन किया। कार्यक्रम में नंदप्रकाश गुप्ता, अशोक राय, विजय गुप्ता, डॉ. जतिंदर चौबे, सीताराम गुप्ता, माला गुप्ता, अनिता राय, पूनम चौबे और मंजू गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव:भव्य शोभायात्रा, ‘जियो और जीने दो’ का संदेश
    Next Article
    संभल की यासमीन निगार बनीं नर्सिंग अधिकारी:पिता कार्ड प्रिंटिंग का करते हैं काम, कहा- असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment