Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हादसे में एक अन्य घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेमरा गांव के पास बुधवार रात एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक चंद्रशेखर गोंड की मौत हो गई। इस हादसे में 25 वर्षीय सत्येंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकही गांव निवासी चंद्रशेखर गोंड (28) और सत्येंद्र प्रसाद (25) बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से कप्तानगंज से अपने घर मलुकही लौट रहे थे। मथौली से कप्तानगंज की ओर जा रहे मिट्टी लदे एक डंपर ने सेमरा गांव के पास उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वाहन छोड़कर डंपर चालक मौके से फरार परिजन एम्बुलेंस से घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही चंद्रशेखर गोंड (पुत्र चौथी गोंड) की मौत हो गई। वहीं, सत्येंद्र प्रसाद (पुत्र स्वर्गीय छेदी प्रसाद) का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए एम्बुलेंस डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। उनका कहना है कि यदि एम्बुलेंस समय पर मिल जाती, तो शायद चंद्रशेखर गोंड की जान बचाई जा सकती थी। चंद्रशेखर गोंड की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहनें और पांच भाई हैं। चंद्रशेखर पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनकी शादी अभी नहीं हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 20 साल की लड़की का मर्डर:घर के पास में खून से सनी हुई लाश मिली, सिर और चेहरे पर चोट के निशान
    Next Article
    एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; AICWA ने दुख जताया:कहा- यह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसान है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment