Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में आंधी, बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी:अगले 24 घंटे रहें सतर्क, 70 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ सकता है। कुशीनगर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. श्रुति के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 5 मई: कई स्थानों पर तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक। 6-7 मई: कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाओं का असर जारी। 8 मई: मौसम साफ होने लगेगा, तापमान में 6-8°C तक बढ़ोतरी संभव। तेज आंधी और बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है। फसलों के गिरने, पेड़ों के टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। किसानों को फसलों की सुरक्षा और खेतों में जल निकासी के उचित इंतजाम करने की सलाह दी गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें। अगले 24 घंटे विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीनना डकैती केस का ‘लास्ट लिंक’ भी टूटा:20 हजार का इनामी शिवम उर्फ मोटा गिरफ्तार, 7 बदमाश भेजे जा चुके हैं जेल
    Next Article
    हरदोई के फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत:शाहजहांपुर में बाइक-स्कूटी की टक्कर, दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment