Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में पुरानी रंजिश में घर पर पथराव:मंझनपुर में दो पक्षों में विवाद, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार सुबह थाने में तहरीर दी है। पीड़ित मोहम्मद तौफीक उर्फ रूबी पुत्र मोहम्मद शहीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी मोहम्मद हसन दो अन्य लोगों के साथ ई-रिक्शा से आया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर तौफीक ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। तौफीक का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद देर रात मोहम्मद हसन के परिवार के दर्जनों लोग लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों के साथ उनके घर पर चढ़ आए और जमकर पथराव किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल है। पीड़ित ने इरफान नामक व्यक्ति पर अवैध असलहे से कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कौशाम्बी पुलिस ने देर रात ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का है, जिसमें मारपीट हुई है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपों को असत्य बताया है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 47 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद:सहकारी समितियां भी करेंगी खरीद, पीसीएफ, नैफेड सहित कई विभागों के केंद्र खुलेंगे
    Next Article
    पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से बाराबंकी में अफरा-तफरी:सुबह 3 बजे से ही पंपों पर लगी लंबी कतारें, प्रशासन ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment