Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस ने 22 लाख के 92 मोबाइल लौटाए:CEIR पोर्टल से हुए बरामद, 13 थानों में दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने बुधवार को 22 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के कुल 92 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। ये मोबाइल विभिन्न कंपनियों के थे और इन्हें सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद के 13 थानों में मोबाइल चोरी, स्नैचिंग और गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता से इन मोबाइलों को बरामद किया। थानों में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों और सीसीटीएनएस पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को पहचान कर सौंपा। यह कार्रवाई मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए की गई थी। प्रार्थना पत्रों को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है एसपी ने सीईआईआर पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी। यह एक केंद्रीकृत नागरिक पोर्टल है, जो चोरी हुए, खोए हुए या छीने गए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करता है। आम जनता अपनी मोबाइल खोने या चोरी होने की सूचना सीधे ceir.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज कर सकती है। इसी प्रकार, थानों में प्राप्त होने वाले मोबाइल चोरी या गुम होने संबंधी प्रार्थना पत्रों को भी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रणाली के माध्यम से भारत भर में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को संबंधित थानों को सूचित कर बरामद किया जा सकता है और फिर मालिक को सौंपा जा सकता है। इन मोबाइलों की बरामदगी जनपद के विभिन्न थानों से हुई, जिनमें मंझनपुर से 10, करारी से 13, पश्चिम शरीरा से 18, महेवाघाट से 3, मोहब्बतपुर पइंसा से 2, कौशांबी से 1, सैनी से 6, कोखराज से 12, कड़ाधाम से 12, चरवा से 2, सराय अकिल से 8, पिपरी से 2 और संदीपनघाट से 3 मोबाइल शामिल हैं। इस अभियान में सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले थानों में पश्चिम शरीरा (18 मोबाइल) प्रथम स्थान पर रहा, जबकि करारी (13 मोबाइल) द्वितीय और कड़ाधाम व कोखराज (प्रत्येक 12 मोबाइल) तृतीय स्थान पर रहे। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने इन पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरीफंटा बॉर्डर पर मानव तस्करी की आशंका:SSB ने नेपाली युवक-युवती को पकड़ा, दिल्ली जा रहे थे
    Next Article
    जांच के दायरे में आया पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी, ड्रग टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment