Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में युवक की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद हंगामा:12 घंटे बाद परिजन माने, 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपने के बाद किया अंतिम संस्कार

    10 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में रविवार देर शाम एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटा अड़हरा गांव निवासी 30 वर्षीय भारत यादव के रूप में हुई है। यह घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़े आठ साल पुराने विवाद का परिणाम बताई जा रही है। भारत यादव ने आठ साल पहले ननिहाल में रह रही एक लड़की को भगाकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह गांव छोड़कर महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में काम करने लगा था। छह साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ गांव लौटकर रहने लगा था। कुल्हाड़ी से वार किया था रविवार देर शाम भारत यादव गांव के बाहर टहल रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पिटाई की। इसी दौरान उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम लगभग 5 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने बड़े बेटे के बाहर होने का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी रात गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन मंगलवार सुबह से ही परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। घटना की सूचना पर एसडीएम मंझनपुर और सीओ सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक की पत्नी प्रज्ञा पांडेय ने एसडीएम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मंगलवार दोपहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने सात सूत्रीय मांगें रखी हत्या में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना, मृतक की गर्भवती पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करना, मृतक की पत्नी प्रज्ञा पांडेय को आवास प्रदान करना, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देना और मृतक के पिता को गांव में आवासीय पट्टा दिया जाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-ग्वालियर रोड पर डंपर और कार की टक्कर:चालक गंभीर घायल, हॉस्पिटल में भर्ती; वन-वे के कारण हुआ हादसा
    Next Article
    उन्नाव में करोड़ों के खेल मैदान बदहाल:एक साल से पार्क का उद्घाटन रुका, युवाओं को प्रैक्टिस की जगह नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment