Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में SIR सूची से हजारों मतदाताओं के नाम कटे:कांग्रेसियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप, विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी

    6 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पार्टी प्रतिनिधियों को सूची की एक-एक प्रति सौंपी है। इस सूची को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने निर्वाचन आयोग और भाजपा पर SIR में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के दबाव में हजारों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के अनुसार, अकेले चायल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 से 2026 के बीच मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय 40 हजार की कमी दर्ज की गई है। इसी तरह, जिले की अन्य दो विधानसभाओं, मंझनपुर और सिराथू में भी हजारों मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। गौरव पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से हर गांव की सूची की जांच कराएगी। उनका लक्ष्य कटे हुए नामों को फिर से जुड़वाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम नहीं जोड़े गए, तो कांग्रेस पार्टी गांव, ब्लॉक, विधानसभा और जिला मुख्यालय स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक सवार कार में घुसा:कार को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, लाइव वीडियो
    Next Article
    मुकुल चौधरी बोले- प्लान क्लीयर था डिफेंसिव नहीं खेलना है:बेस्ट बॉलर बनने का सपना था; IPL में KKR के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment