Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

    8 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर पड़े घायल तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप से कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इससे पहले इन लोगों ने प्रयागराज में बच्चे का मुंडन कराया था। डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CMO संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 23 मरीज लाए गए। इनमें से एक महिला और 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में 4 और महिलाओं की और मौत हो गई। इसके अलावा, 5 मरीज ऐसे थे, जिन्हें फ्रैक्चर की संभावना थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां ऑर्थोपेडिक सर्जन और अन्य डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बाकी 14 अन्य मरीजों, जिनमें कुछ बच्चे और वयस्क शामिल हैं, उनका इलाज यहीं (CHC) चल रहा है। सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर अपडेट हो रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद बेटी को मिली इच्छामृत्यु, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी
    Next Article
    कानपुर में 5 किमी लंबी रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही:महाराष्ट्र से के ढोल और 50 शंखों की आवाज गूंज रही, हजारों श्रद्धालु शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment