Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ऑनलाइन ठगी के ₹1.41 लाख वापस मिले:साइबर पुलिस ने यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार को दिलाई रकम

    11 hours ago

    2

    0

    कौशांबी पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित को यूपीआई धोखाधड़ी में गंवाए 1 लाख 41 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। यह राशि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के बाद पीड़ित के खाते में लौटाई गई। मंझनपुर निवासी अमित कुमार के साथ यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 41 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग (एनसीआरपी) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी जांच, बैंकिंग संस्थानों के साथ समन्वय और त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि को होल्ड कराकर पीड़ित के बैंक खाते में वापस सुनिश्चित किया। रकम वापस मिलने पर पीड़ित अमित कुमार ने कौशांबी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी लालच में न आएं, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दबिश देने गई पुलिस पर हमला:दरोगा-सिपाही घायल, वर्दी फाड़ी, जानलेवा हमले की FIR दर्ज, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत:रायबरेली में बेटा घायल, डंपर चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment